[Hindi] लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली में बारिश, राज्य के कई इलाकों में गिरेगा पारा

March 21, 2018 5:36 PM|

Rain in Lucknowउत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में लंबे समय बाद बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना है। इसमें राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पहले से ही बारिश हो गई है। जबकि मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में पारा नीचे जाएगा जिससे लोग तेज़ गर्मी से कुछ समय के लिए राहत की सांस ले साकते हैं।

इस समय एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में बनी हुई है। इसके प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है। हालांकि यह गतिविधियां लंबे समय के लिए नहीं बनी रहेंगी। कल से ट्रफ कमजोर हो जाएगी जिससे मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

 

Lightning in UP

राज्य के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भागों में आज दोपहर से दिखेगी बारिश। उसके बाद गतिविधियां मध्य और पूर्वी राज्यों में पहुँचेंगी और इन भागों में बारिश वर्षा दर्ज की जाएगी। पिछले दिनों के शुष्क और साफ मौसम के चलते दिन तापमान सामान्य से ऊपर पहुँच गया था। हो रही बारिश के प्रभाव से राज्य के कई भागों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद,बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी,लखनऊ,फ़ैज़ाबाद, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़,जौनपुर,इलाहाबादमें कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, मिर्जापुर में भी आंशिक बादल छाए रहंगे और एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की प्री-मॉनसून बौछारें गिर सकती हैं।

Image credit: Indusage

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles