Skymet weather

[Hindi] लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के कई भागों में 21 मार्च से बारिश की संभावना

March 20, 2018 3:30 PM |

Rain in Lucknowउत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते लंबे समय से गर्म और शुष्क मौसम जारी है। इसके चलते दिन और रात का तापमान कई जगहों पर सामान्य से ऊपर पहुँच गया है। धूप अपना असर दिखा रही है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी शुष्क व शीतल हवाओं के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात के समय सुहावनी ठंडक अभी भी बनी हुई है।

[yuzo_related]

इस बीच उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वी भागों तक बारिश होने की संभावना बन रही है। इस समय मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम से हरियाणा होते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भागों तक एक ट्रफ 21 मार्च को विकसित हो सकती है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning and rain in Uttar Pradesh and Agra

इन सभी मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 मार्च को बारिश शुरू होगी और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य और पूर्वी जिलों में पहुंचेगी। इन सभी भागों में 21 और 22 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा की संभावना है। लखनऊ, शाहजहाँपुर, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी, फुरसतगंज, कानपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर सहित कई इलाके बारिश से प्रभावित होंगे। दूसरी ओर आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बांदा, चित्रकूट जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल दिखेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश के चलते राज्य के अधिकांश भागों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। मौसमी सिस्टम 23 मार्च से निष्प्रभावी हो जाएंगे जिससे राज्य में आसमान साफ हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बंद होने के बाद भी तापमान में भारी वृद्धि नहीं होगी। अनुमान है कि 23 मार्च से उत्तर-पश्चिमी शुष्क और शीतल हवाएँ चलेंगी जिससे पारा 35 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में इससे पहले 14 और 15 मार्च को अधिकांश स्थानों पर आंशिक बादल दिखे थे और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान राजधानी लखनऊ में भी वर्षा हुई थी। इन गतिविधियों के चलते पारा भी नीचे आया था। लेकिन पिछले 3-4 दिनों से जारी शुष्क मौसम के चलते तापमान में फिर से बढ़ गया है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try