Skymet weather

[Hindi] पुणे में रिकॉर्ड बारिश, महाराष्ट्र में और वर्षा के आसार

November 23, 2015 5:52 PM |

driving_in_the_rainअरब सागर के मध्य-पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इससे निकलकर दक्षिणी तटवर्ती गुजरात तक जा रही है। यह ट्रफ दक्षिणी तटीय गुजरात और महाराष्ट्र के मौसम को प्रभावित कर रही है और इन भागों में वर्षा हो रही है। निम्न दबाव से निकल रही ट्रफ के चलते तटीय और मध्य महाराष्ट्र में आर्द्र दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ आ रही हैं जिसके कारण इन भागों में मौसम ने करवट ली है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह ट्रफ रेखा अगले 2-3 दिनों तक सक्रिय बनी रहेगी जिससे मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ राज्य के तटवर्ती भागों में भी वर्षा जारी रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के पश्चात अनुमान है कि यह मौसमी हलचल निष्प्रभावी हो जाएगी जिससे महाराष्ट्र के भागों में बारिश की गतिविधियां समाप्त हो जाएंगी और राज्य में एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। राज्य में आमतौर पर नवंबर में कोई विशेष बारिश देखने को नहीं मिलती, इस दृष्टिकोण से यह अप्रत्याशित बारिश कही जा सकती है। इस समय महाराष्ट्र में बारिश तभी होती है जब अरब सागर में कोई मौसमी हलचल विकसित हो और वह भारतीय तटों के करीब पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में अगले 48 घंटों तक बनी रहेगी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की बात करें तो इसकी तीव्रता सबसे अधिक मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों- पुणे, महाबलेश्वर और मालेगांव में रही। इन भागों के अलावा भी राज्य के कई इलाकों में बीते 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा राज्य के पुणे में हुई। यहाँ मौसम केंद्र ने रविवार की सुबह 8:30 से बीते 24 घंटों के दौरान 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है, जो विगत 10 वर्षों में किसी 24 घंटों की अवधि के दौरान हुई सर्वाधिक बारिश है।

राज्य के कुछ प्रमुख भागों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के आंकड़े:

Table--Rain in Maharashtra

 

 

 

 

Image Credit: www.trekearth.com

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try