Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटों तक वर्षा के आसार

May 31, 2017 3:47 PM |

Punjab haryana rain_Hindustan Times 600उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में एक बार फिर से मौसम सक्रिय हो गया है। पंजाब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने के आसार हैं, पंजाब के उत्तरी भागों विशेषकर लुधियाना, जालंधर और आनंदपुर साहिब में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है जिसके चलते दिन के तापमान में व्यापक रूप में गिरावट दर्ज की गई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय उत्तर भारत के हिमालयी भागों के पास से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके अलावा चक्रवाती सिस्टम से उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी भारत तक एक ट्रफ बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी और पर्वतीय राज्यों में नम हवाएँ पहुँच रही हैं।

उत्तर भारत में आ रही आर्द्र हवाओं के चलते वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है जिससे बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की संभावना है। पंजाब के कुछ हिस्सों के साथ, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और हवाओं के साथ प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। इस बदलाव के साथ तापमान नियंत्रण में रहेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा

राजस्थान के अलवर में बुधवार की दोपहर में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सीकर और जयपुर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज़ हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की गई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून वर्षा के लिए मौसमी परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है। जयपुर सहित पूर्वी हिस्सों में अच्छी वर्षा हो सकती है जबकि शेष भागों में वर्षा में कुछ कमी आने का अनुमान है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try