Skymet weather

[Hindi] 15 अगस्त को उत्तर भारत में बारिश के आसार

August 13, 2022 11:40 AM |

उड़ीसा के ऊपर बने हुए गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी भरी हवाएं उत्तर भारत तक पहुंच रही हैं। 14 अगस्त को बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित पंजाब हरियाणा दिल्ली तथा उत्तर पूर्वी राजस्थान में शुरू हो सकती है।

हालांकि 15 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर कमी आना शुरू हो जाएगी। परंतु पंजाब के कई जिलों में के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राजस्थान में मध्यम वर्षा जारी रह सकती है। दिल्ली हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 अगस्त के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हल्की वर्षा या हल्की बूंदाबांदी होगी। इसलिए दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे तापमान में कुछ कमी आएगी। प्रधानमंत्री जी द्वारा लाल किले पर ध्वजारोहण और भाषण देने के समय मौसम के हिसाब से किसी भी तरह के बड़े व्यवधान की संभावना नहीं है।

हालांकि विदर्भ दक्षिण मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्वी राजस्थान सहित पूर्वी गुजरात के कई जिलों में गणतंत्र दिवस के दिन भारी वर्षा की संभावना है जिससे समारोह में कुछ व्यवधान हो सकता है।

17 और 18 अगस्त से एक बार फिर हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश बढ़ने की संभावना है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try