Skymet weather

[Hindi] केरल में सामान्य समय पर पहुंचेगा मॉनसून

May 12, 2015 4:46 PM |

monsoonस्काइमेट ने 22 अप्रैल को रिलीज़ किए गए अपने मॉनसून पूर्वानुमान में इसके सामान्य रहने का अनुमान जताया था। अब यह आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि मॉनसून अपने सामान्य समय 1 जून को केरल की धरती को छूएगा। प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां देश के कई हिस्सों में बढ़ गई हैं, अगले हफ्ते तक बारिश कई और इलाकों में भी शुरू हो जाएगी। पहले स्काइमेट ने 27 मई से देश में मॉनसून की शुरुआत का अनुमान लगाया था। मौसम विश्लेषण में +/-5 दिन का एरर मार्जिन भी रखा गया था।

स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्षा वाले मॉनसूनी बादल बंगाल की खाड़ी में अंडमान के आसपास 25 मई तक पहुँच सकते हैं और इसके बाद मॉनसूनी हवाओं के अपनी सामान्य गति से केरल में भी पहुँचने का अनुमान है।

समय पर शुरुआत और मॉनसून के प्रदर्शन के बीच संबंध

मॉनसून की समय पर शुरुआत का इसके प्रदर्शन या इसके आगे बढ़ने में कोई सीधा संबंध नहीं है। नीचे दिये गए आंकड़ों में देखने पर इन दोनों स्थितियों को आप स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं।

Monsoon forecast 12.05.2015

 

यहाँ हम देख सकते हैं कि 2009 में मॉनसून की शुरुआत काफी पहले हो गई थी जबकि 2009 में सूखा पड़ा। दूसरी ओर 2008 में केरल के तट पर बारिश 7 जून से शुरू हुई और मॉनसून सामान्य रहा। हालांकि भारत में मॉनसून की समय पर शुरुआत खरीफ फसल की बुआई के लिए बेहद अहम होती है।

मॉनसूनी हवाओं का पश्चिमी छोर आमतौर पर तेज़ी से आगे बढ़ता है। देश में 1 जून को दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून मुंबई को भिगोते हुये 10 जून तक दहानू पहुँच जाता है। मॉनसून का पूर्वी छोर भी शुरुआत में तेज़ी से आगे बढ़ता है जबकि कुछ दूरी तय करने के बाद इसकी गति धीमी हो जाती है। मॉनसून की सबसे धीमी प्रगति राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों तक पहुँचने के दौरान होती है। 29 जून को दिल्ली में दस्तक देने के बाद इसे राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों तक पहुँचने 12 दिन लग जाते हैं।

Image Credit : trekearth.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try