Skymet weather

[Hindi] बेमौसम बारिश से कई राज्यों में फसल कटाई पर पड़ सकता है असर

October 16, 2021 12:06 PM |

देश के पूरे उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों से मॉनसून ने वापसी कर ली है। मानसून की वापसी के बावजूद, कई मध्य पूर्वी और उत्तरी राज्यों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

पूर्व बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में खरीफ फसलों की कटाई चल रही हैं। पंजाब और हरियाणा में चावल की कटाई चल रही है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान भी सोयाबीन और अन्य किस्म की फसलों की कटाई में लगे हैं। शुष्क मौसम की स्थिति के कारण अक्टूबर का महीना कटाई के लिए आदर्श हुआ करता था।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पूर्वी हवाओं के रूप में बंगाल की खाड़ी से नमी के प्रवाह से देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी मैदानी इलाकों में व्यापक बारिश होगी। ये बेमौसम बारिश निश्चित रूप से कटाई को बाधित करेगी और खड़ी फसलों के साथ-साथ खेत में पड़ी हुई कटी फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 16 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, तेलंगाना और विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। 17 अक्टूबर तक, हम उम्मीद करते हैं कि बारिश की गतिविधियां लगभग पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पंजाब के कुछ हिस्से, हरियाणा और राजस्थान के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेंगी।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try