Skymet weather

[Hindi] होली-2020 का मौसम पूर्वानुमान: जानिए होली पर मौसम कहां डालेगा रंग में भंग

March 9, 2020 4:12 PM |

भारत के सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है रंगों का त्यौहार होली देश के अधिकांश इलाकों में मनाया जाता है। यह उन त्योहारों में से भी एक है जिन्हें भारत ही नहीं भारत के बाहर भी भारत के लोग धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। हालांकि देश के कई इलाकों में विशेष ढंग से होली का आयोजन होता है और यही कारण है कि उन क्षेत्रों की होली और होली मनाए जाने की जो परंपरा है वह भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विख्यात है।

मथुरा की होली और बरसाने की लठमार होली सबसे अधिक लोकप्रिय है, जिसे देखने और जिस में शामिल होने के लिए भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों से भारतीय और विदेशी आते हैं।

आइए जानते हैं इस बार होली के पर्व पर कैसा रहेगा मौसम का हाल? कहां पर 10 मार्च को होने वाली है बारिश और किन इलाकों में रहेगा मौसम साफ?

शुरुआत उत्तर भारत से करते हैं। उत्तर भारत में 10 मार्च को कम से कम दिन में सभी जगह पर मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लेकर पहाड़ों पर भी मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड की विशेष होली के आयोजन में बारिश और बर्फबारी जैसी मौसमी गतिविधियों की कोई बाधा नहीं होगी।

English Version: A rainy Holi ahead for Durg, Raipur, Bilaspur, Jabalpur, Damoh, Umaria, Shahdol and Sidhi

पूर्वी भारत में चलें तो बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम साफ और सुहावना होगा। लेकिन अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होली के दिन भी देखने को मिल सकती है।

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर से मौसम बदल रहा है। बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। अनुमान है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज और कल बारिश देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र के विदर्भ में भी वर्षा के आसार हैं। मराठवाड़ा में भी हल्की वर्षा हो सकती है जबकि मध्य महाराष्ट्र और कोकण क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के दक्षिणी भागों में मौसम साफ और शुष्क होगा। होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा सकता है।

दक्षिण भारत में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, और केरल में होगी बारिश। तमिलनाडु में भी हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि कर्नाटक में मौसम साफ रहेगा।

जबलपुर और रायपुर में होगी बारिश

प्रमुख शहरों का देखें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, भोपाल, पटना, गया, रांची में बारिश के आसार नहीं है। हैदराबाद और बेंगलुरु में भी बारिश नहीं होगी। जबकि जबलपुर और रायपुर में बारिश होने की संभावना है।

Image credit: Moviegalleri

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try