Skymet weather

[Hindi] मध्य प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह (23 से 29 अक्टूबर, 2020)

October 23, 2020 3:54 PM |

आइए जानते हैं मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा 23 से 29 अक्टूबर के बीच मौसम। और क्या है मध्य प्रदेश के किसानों के लिए हमारे पास खेती से जुड़ी सलाह।

पिछले कुछ दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की वर्षा रुक-रुक कर हुई है। लेकिन उत्तरी और मध्य भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहा है।

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून ने अभी भी मध्य प्रदेश के सभी भागों को अलविदा नहीं कहा है। अगले 2 या 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी भागों से मॉनसून विदाई ले लेगा।

1 से 22 अक्टूबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 15% कम वर्षा हुई है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में कम वर्षा के कारण बारिश में 65% की कमी है।

इस सप्ताह मध्य प्रदेश में वर्षा होने की संभावना नहीं है। लगभग सभी शहरों में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ बना रहेगा। इस समय मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान अधिकांश जगहों पर सामान्य से कुछ ऊपर बने हुए हैं। अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है। सुबह तथा शाम के मौसम ठंडक की शुरुआत होगी। सप्ताह के अंत तक मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह

शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि खरीफ फसलों की कटाई और मड़ाई का काम तेज़ी से निपटाएं। इस महीने के आखिर तक मौसम शुष्क है लेकिन क्योंकि यह साइक्लोन सीज़न है। नवंबर में बंगाल की खाड़ी पर तूफान बनने की संभावना और अधिक हो जाती है इसलिए किसी विपरीत मौसम की स्थिति उत्पन्न होने से पहले खेती का काम सम्पन्न कर लेना बेहतर होगा।

शुष्क मौसम के कारण रबी फसलों की बुआई के लिए खेतों की तैयारी भी करनी है। इस बुलेटिन में कुछ रबी फसलों की उन्नत किस्में हम आपको बता रहे हैं।

मसूर की उन्नत किस्में हैं

आरवीएल-31, आरवीएल 11-6, केवीएल-345 (शेखर 4) आईपीएल-316, पन्तएल-5, जेएल-3 आदि।

सरसों की अच्छी किस्में

राजविजय 1 व 2, पूसा मस्टर्ड 30, पूसा मस्टर्ड 27, आरएस-749, आरएच-406, गिरिराज, एनआरसीडीआर-02, एनआरसीएचबी-101, एनआरसीएचबी-506, एनआरसीवाईएस-0502 (पीला रामडा) आदि।

मटर की किस्में:

प्रकाश, केपीएमएसआर 400, मालवीय 15

हरे चारे हेतु बरसीम की किस्में:

जेबी-5, बंदेल बरसीम-3 आदि तथा जई में जेओ 61, जेओ 03-91

Image credit: NewsClick

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweathercom अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try