Skymet weather

[Hindi] गुजरात का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और किसानों के लिए फसल सलाह (6 से 12 फरवरी, 2021)

February 6, 2021 10:32 AM |

आइये जानते हैं गुजरात में 6 से 12 फरवरी के बीच कैसा रहेगा मौसम।

गुजरात में साल के शुरुआती दिनों में आमतौर पर बारिश बहुत कम होती है। हालांकि गुजरात के पूर्वी जिलों में जिसको गुजरात रीजन कहा जाता है वहां सामान्य से 125% अधिक वर्षा हुई है। इस क्षेत्र में 1 जनवरी से 5 फरवरी के बीच औसतन 1.1 मिमी बारिश होती है जबकि इस दौरान यहाँ पर 2.5 मिमी वर्षा हुई है। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में सामान्य से 100% कम वर्षा हुई है। इस अवधि में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में औसतन 0.6 मिमी बारिश होती है। यहाँ बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है।

गुजरात के सभी भागों में इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। इस बार गुजरात में सर्दी भी काफी अच्छी पड़ी है जिससे गेहूं की फसल को काफी बहुत फायदा पहुंचा है। इस समय गुजरात के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है तथा कुछ जगहों पर सामान से कुछ नीचे बने हुए हैं। अगले 2 दिनों तक यानि 8 फरवरी तक तापमान में और गिरावट होने की संभावना नजर आ रही है। उत्तर पूर्वी दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएँ ही इस गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं और इस बार सर्दी को कुछ अधिक दिनों तक खींच सकती हैं।

इस मौसम का फसलों पर कैसा होगा असर

गेहूं सहित अधिकांश रबी फसलें इस समय गुजरात के विभिन्न भागों में वानस्पतिक वृद्धि की अवस्था में हैं। ऐसे में मौसम की वर्तमान स्थिति फसलों के लिए लाभदायक होगी।

इस समय किसानों को सुझाव है कि फसलों पर नज़र बनाए रखें और किसी प्रकार के रोग या कीट का संक्रमण होने की अवस्था में उसके निदान के लिए आवश्यक उपचार अवश्य करें।

बारिश नहीं होने और उत्तर दिशा से हवाएँ चलने के कारण फसलों में उपयुक्त नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करते रहें। हालांकि सिंचाई करते समय हवा की गति बहुत ज़्यादा नहीं होनी चाहिए अन्यथा फसलें गिर सकती हैं।

Image credit: DeshGujarat

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try