[Hindi] उत्तरी मैदानों के लिए सर्दियां नहीं हुई हैं अभी खत्म

February 9, 2022 1:00 PM|

उत्तरी मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से सर्दियां लुका-छिपी का खेल खेल रही हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। दिन का तापमान भी सामान्य से थोड़ा ऊपर है। सर्दी से यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। एक पश्चिमी विक्षोभ पहले ही पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच चुका है और राजस्थान के पश्चिमी हिस्से पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

हवा की दिशा में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। 9 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत में छिटपुट वर्षा की गतिविधियों की संभावना है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा और इसमें मामूली वृद्धि होगी।

उत्तर पश्चिम भारत का न्यूनतम तापमान 10 फरवरी से एक बार फिर गिर सकता है। सुबह और रात के समय एक बार फिर सर्दी का अहसास होगा। हालांकि, यह गिरावट उतनी तेज नहीं होगी, जितनी हमने दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में देखी है।

पश्चिमी विक्षोभ के आने और इन प्रणालियों के पारित होने के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव फरवरी के तीसरे सप्ताह तक जारी रह सकता है। इसके बाद बदलाव का असर कम होगा।

Similar Articles

thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 14, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

13 से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: