Skymet weather

[Hindi] दिल्ली और पंजाब में बारिश के आसार, बढ़ेगी सर्दी

January 7, 2016 4:11 PM |

Winter Rain in Delhiसर्दी के इंतज़ार में दिल्ली वालों को बीते कई दिनों से मौसम असहज कर रहा था। मौसम में आए इस बदलाव से हर कोई आश्चर्य चकित भी है। हालांकि इस दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि मौसम एक बार फिर से अनुकूल करवट ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में पंजाब में अच्छे खासे बादल पहुँच गए हैं जिससे इन भागों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन भागों में मौसम अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह बना रहेगा।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बारिश होने और बादल छाए रहने के चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में दिन और रात का तापमान नीचे जाएगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार से उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों को प्रभावित करना शुरू करेगा। इसके चलते हिमालयी राज्यों में बर्फबारी होने के आसार हैं। पहाड़ों पर मौसमी गतिविधियों के बाद मैदानी राज्यों में उत्तर से सर्द हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा जिससे अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली और आसपास के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तापमान में व्यापक कमी देखने को मिलेगी।

इसमें कोई संदेह नहीं कि नए साल की शुरुआत अपेक्षा से काफी अधिक गर्म मौसम के साथ हुई है। लेकिन सर्दियाँ पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ पंजाब के कुछ भागों, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह कोहरायुक्त होगी और अच्छी सर्दी रात एवं सुबह के समय बनी रहेगी।

मंगलवार को दिल्ली में दिन का तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 2008 के बाद जनवरी में दर्ज किया जाने वाला सबसे अधिक तापमान है। बुधवार को पारा कुछ कम हुआ लेकिन 24.6 डिग्री के स्तर पर बना रहा।

उत्तर भारत में कम सर्दियों के चलते गरम कपड़ों की मांग में कमी आई है। गरम कपड़ों का बाज़ार ठंडा होने से बिक्री में 15% की कमी अब तक रही है।

Image Credit: Oneindia

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try