Skymet weather

[Hindi] पटना, गया, नवादा, भागलपुर, रांची, दुमका, गिरीडीह समेत बिहार और झारखंड में बारिश के बाद सर्दी की वापसी

January 31, 2020 1:37 PM |

पिछले कुछ दिनों के दौरान बिहार और झारखंड में अच्छी बारिश देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इन राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी भारत के दोनों राज्यों में अब बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं क्योंकि बारिश देने वाला ट्रफ कमजोर हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मोतिहारी में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गया और भागलपुर में भी हल्की वर्षा की गतिविधियां देखने को मिली हैं। इसी तरह झारखंड के चाईबासा में भी 4.4 मिमी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल से सटे पूर्वी झारखंड के अन्य हिस्सों में भी हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोनों राज्यों में फिलहाल बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। मौसम साफ हो जाएगा। मौसम साफ होने के साथ ही उत्तर भारत से उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं बिहार और झारखंड के अनेक शहरों में पहुंचने लगी हैं। इन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है और सर्दी बढ़ गई है।

तापमान में भारी कमी से बढ़ी सर्दी

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। जबकि रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी इन दोनों राज्यों में देखने को मिली। रांची में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में 2 डिग्री नीचे 7.4 डिग्री रहा पारा।

अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक बिहार और झारखंड में इसी तरह उत्तर पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी जिसके कारण दोनों राज्यों में अच्छी सर्दी अभी बनी रहेगी। यानि विदाई से पहले एक बार फिर से बिहार और झारखंड के लोगों को सर्दी काँपने को करेगी मजबूर।

Image credit: LiveMint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try