IPL 2024, MI vs DC: मुंबई का दिल्ली के साथ मुकाबला, आईपीएल मैच के दौरान मुंबई में मौसम का हाल

April 7, 2024 1:37 PM|

7 अप्रैल को दोपहर 3:30 मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। पिछले कुछ दिनों के दौरान मुंबई में गर्मी काफी बढ़ गई थी।

लेकिन, सौभाग्य बस आज 7 अप्रैल को 3:30 बजे मुंबई के तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेंगे। हवाएं दक्षिण पश्चिम दिशा से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। हवा में नमी 40 से 60% रह सकती है।

मैच की दूसरी पारी में मैदान और पिच के ऊपर हल्की ओस गिरने की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम के लिहाज से मैच में कोई भी रुकावट नहीं होगी तथा मैच पूरे ओवर के साथ समाप्त होगा।

Similar Articles