MI vs RCB Weather Report: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर से पहले जानें मौसम और पिच का मिजाज

By: skymet team | Edited By: skymet team
Apr 7, 2025, 4:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, फोटो: PTI

आज IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। जहां एक ओर दोनों टीमों की नजरें जीत पर टिकी होंगी, वहीं दूसरी ओर मौसम भी बड़ी भूमिका निभाने वाला है। आइए जानें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम और क्या कहती है वानखेड़े की पिच।

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

रविवार की दोपहर मुंबई में गर्मी अपने पूरे शबाब पर रहेगी। मुंबई में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। इस दौरान तेज धूप और हल्की उमस रही। हवा पश्चिम से 6 से 18 किमी/घंटा की रफ्तार से चली, जिससे गर्मी से खास राहत नहीं मिली। अच्छी बात ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी मैच में मौसम का कोई खलल नहीं पड़ेगा।

मैच की शुरुआत के साथ मिलेगी राहत की हवा

जैसे-जैसे सूरज ढलेगा और मैच का समय नज़दीक आएगा, मौसम थोड़ा मेहरबान होता दिखेगा। शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक तापमान 32°C से नीचे गिरकर 29°C तक पहुंच सकता है। उत्तर-पश्चिम से चलने वाली 6–15 किमी/घंटा की हवाएं स्टेडियम में हल्का सुकून देंगी। आसमान साफ रहेगा और नमी भी कम होगी, जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि मैच के दौरान पिच या आउटफील्ड पर ओस नहीं पड़ेगी, यानी गेंदबाज़ों का कंट्रोल बना रहेगा।

पिच रिपोर्ट और मैच की संभावनाएं

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी रही है और आज भी कुछ अलग नहीं होगा। पिच सूखी रहेगी, जिससे शॉट खेलने में आसानी होगी। पहले और दूसरे दोनों ही इनिंग्स में रन बनने की पूरी संभावना है। तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, बल्लेबाज़ों का दबदबा दिखेगा। स्पिनरों को जमीन से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, लेकिन स्लोअर वन और वैरिएशन अहम भूमिका निभा सकते हैं। मौसम साफ, पिच बल्लेबाज़ों के पक्ष में और ओस का डर नहीं यानि आज का मुकाबला हाई स्कोरिंग और दिलचस्प होने वाला है!

आईपीएल 2025 से जुड़े मौसम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें!

(नोट: यह लेख मौसम और पिच की संभावनाओं पर आधारित है, वास्तविक परिस्थितियाँ मैच के दौरान बदल सकती हैं।)

author image

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है