Skymet weather

दिल्ली में अपेक्षित बारिश नहीं, अगले एक सप्ताह तक रहेगा शुष्क मौसम

March 13, 2024 2:03 PM |

ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पहाड़ों पर आ गया है। उत्तरी पंजाब और सीमावर्ती क्षेत्रों पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर हो गया है। यह प्रेरित चक्रवाती पहले मजबूत लग रहा था। बता दें, राजधानी दिल्ली पहले इस मुख्य प्रणाली के बाहरी किनारे पर थी, जिससे दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना थी।

अपेक्षित बारिश की संभावना नहीं: अब प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण कमजोर होने के बाद अब दिल्ली में अपेक्षित हल्की बारिश की संभावना कम हो गई है। आज सुबह मुख्य प्रणाली से पहले छिटपुट बादल दिखाई दिए थे। हालाँकि, सुबह के बाद औऱ दोपहर के समय अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है। बाद में शाम के समय कुछ बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की बौछार होने की संभावना नहीं है

तापमान में उतार-चढ़ाव: अगले एक सप्ताह या दस दिनों में राजधानी शहर सामान्य मौसमी प्रोफ़ाइल को फिर से शुरू करने की ओर बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान पहले ही न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। जिसमें कोई खास गिरावट आने की संभावना नहीं है और किसी भी तरह से सिंगल डिजिट में पहुंचने की भी उम्मीद नहीं है। गौरतलब है,  दिल्ली में अधिकतम तापमान भी 20 के मध्य की सीमा को पार कर गया है, जैसा कि पिछले सप्ताह में देखा गया था। वहीं, अब तापमान सुरक्षित रूप से 30 के निचले स्तर पर बना हुआ है। मार्च महीने के तीसरे सप्ताह के लास्ट तक न्यूनतम तापमान 14°C (+/- 1°C) और अधिकतम तापमान सामान्य की ओर बढ़ने, लेकिन 30°C (+/- 1°C) रहने की उम्मीद है

अच्छा रहेगा मौसम: मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कल 14 मार्च तक दूर चले जाने की उम्मीद है। इस मौसम प्रणाली के कारण, 48 घंटों तक तापमान में लगभग एक या दो डिग्री की कमी आ सकती है। किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है और मौसम की स्थिति आम तौर पर सुखद रहने वाली है। अगला पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह के आखिर से पहले 22-23 मार्च के आसपास आने की संभावना नहीं है। इस पश्चिमी विक्षोभ में मैदानी इलाकों और दिल्ली में मौसम को प्रभावित करने की संभावना थी।

अचानक से तापमान में वृद्धि: बता दें, मार्च के महीने में एक या दो बार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को छूने या उससे अधिक हो जाता है।पहले भी मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 11 मार्च 2024 को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में अचानक से तापमान बढ़ने की संभावना है।

फोटो क्रेडिट: इंडियन एक्सप्रेस






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try