भीषण लू की चपेट में राजस्थान-गुजरात, उत्तर भारत से आएगी ठंडी राहत

By: Skymet team | Edited By:
Apr 7, 2025, 7:47 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

राजस्थान और गुजरात में दिन के तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के अंदरूनी हिस्से और मध्य गुजरात भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजस्थान के बॉर्डर वाले शहर बाड़मेर में कल अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा था। राजस्थान और गुजरात (तटीय हिस्सों को छोड़कर) का अधिकांश क्षेत्र 40 डिग्री से ज्यादा तापमान झेल रहा है। राजस्थान में गर्मी का यह दौर तीन दिन और चलेगा, जबकि गुजरात में यह स्थिति थोड़ी और लंबी रह सकती है।

कई शहरों ने दर्ज किए सीजन के सबसे ऊंचे तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में इस सीजन के सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किए गए। जयपुर और अजमेर ने पहली बार इस साल 40°C का तापमान पार कर हो गया है। जिसमें राजस्थान के बाड़मेर में 45.6°C, जैसलमेर में 45°C, बीकानेर में 43.3°C, जोधपुर में 43°C, चित्तौड़गढ़ में 43.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 43°C, राजकोट में 43.9°C, भुज में 43°C, सुरेंद्रनगर में 44.2°C, डीसा में 43.3°C, गाँधीनगर में 42.5°C, बड़ौदा में 42°C में तापमान दर्ज हुआ। इन सभी जगहों का तापमान हीट वेव की श्रेणी में आता है।

गर्म हवाएं पाकिस्तान से भारत की ओर

हीट वेव की सबसे बड़ी वजह पाकिस्तान के दक्षिण और मध्य भागों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी हो रही है। जिसमें वहां के कुछ प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा: हैदराबाद (सिंध) में 45°C, नवाबशाह में 47°C, पाड ईदान में 46°C, सिबी में 46°C, रोहरी में 45°C, छोर में 44.4°C। इन क्षेत्रों से गर्म हवाएं गुजरात और राजस्थान की ओर आ रही हैं, जिससे यहां तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक राजस्थान में और हफ्ते भर तक गुजरात में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तर भारत में राहत लाएगा नई मौसम प्रणाली

कल 8 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर असर डालेगा। इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवाती सिस्टम बनेगा। साथ ही एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ इंडो-गंगेटिक मैदानों में फैलेगा। इसके चलते 9 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है। इससे राजस्थान में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि गुजरात में यह गर्मी सप्ताहांत तक बनी रह सकती है और अगले पूरे हफ्ते तापमान 40°C से ऊपर रह सकता है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources