Skymet weather

मुंबई में लू का दूसरा दौर, पारा 39 डिग्री से ऊपर

April 30, 2024 5:20 PM |

तटीय शहर मुंबई में कल यानी 29 अप्रैल का दिन ज्यादा गर्म रहा। सांताक्रूज़ वेधशाला में अधिकतम तापमान 39.1°C दर्ज किया गया, जो पिछले दिन 28 अप्रैल की तुलना में एक डिग्री अधिक और सामान्य से 5°C अधिक है। वहीं, मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे और रायगढ़ में भी दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बता दें, मुंबई शहर में आज एक और गर्म दिन रहने की उम्मीद है। दरअसल, उच्च आर्द्रता (high humidity) और चिलचिलाती गर्मी का खतरनाक कॉम्बिनेशन परेशानी पैदा कर रहा है। अगले कुछ दिनों तक मुंबई में ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।

दस सालों में दूसरा गर्म दिन: कल 29 अप्रैल को मुंबई में पिछले लगभग एक दशक में अप्रैल का दूसरा सबसे गर्म दिन था। इससे पहले 16 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक था। इन हाई तापमानों ने अप्रैल 2014 में बनाए गए 39 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया है। 13 अप्रैल 1952 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अभी भी बना हुआ है। इस बार अप्रैल महीने के दौरान 6 दिनों में शह था, जो अभी भी अजेय है। इस महीने के दौरान 6 दिनों में शहर ने 37 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर लिया है।

मुंबई में गंभीर लू की स्थिति: गौरलतब है, तटीय शहरों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार करने और सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने पर लू की स्थिति बन जाती है। समुद्र तट पर दिन का तापमान 40°C के करीब पहुँचना गंभीर लू की स्थिति को दिखाता है। अभी आर्थिक राजधानी मुंबई में भी ऐसे ही भीषण हालात देखने को मिल रहे हैं। इस भीषण गर्मी से मुंबई को जल्द बड़ी राहत नहीं मिलेगी और सप्ताह के मध्य तक नमी के साथ परेशान करने वाली स्थिति बनी रह सकती है।

ऐसी बन रही मौसम प्रणाली: गौरतलब है, साल के इस समय के आसपास मुबंई में सुबह और दोपहर को जमीनी हवा का एहसास होता है। ये उत्तरी हवाएँ समुद्री हवा शुरू होने तक तापमान बढ़ाती रहती हैं। कोंकण और गोवा तट के पास अरब सागर के ऊपर बना प्रतिचक्रवात लंबे समय तक गर्म उत्तरी/उत्तर-पश्चिमी हवाओं को बढ़ावा दे रहा है। जब समुद्री हवा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा से आती है तो तापमान बढ़ना रुक जाता है। खुले समुद्र से आने वाली ये नम हवाएँ आगे की वृद्धि को रोकती हैं और कभी-कभी पारे को मामूली रूप से गिरा भी सकती हैं। वहीं, मुंबई में आज 30 अप्रैल को पारा लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसमें कल 1 मई और परसो 2 मई को मामूली गिरावट हो सकती है।

फोटो क्रेडिट: हिंदुस्तान टाइम्स






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try