पंजाब-हरियाणा से दिल्ली तक कड़क ठंड, पारा 5 डिग्री के नीचे, शीतलहर की चेतावनी जारी

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Dec 3, 2025, 1:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में बढ़ रही सर्दी, फोटो: PTI

मुख्य मौसम बिंदु

  • पंजाब और हरियाणा में तापमान 4°C तक पहुंच गया, सामान्य से 4–5°C कम।
  • कई शहरों में सिंगल-डिजिट तापमान रिकॉर्ड, कोल्ड वेव जैसी स्थिति
  • पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, मैदानी इलाकों में बड़े बदलाव की संभावना कम।
  • अगले सप्ताह ठंडी हवाओं के कारण तापमान और गिर सकता है।

उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार बदल रहा है। कई स्थानों पर तापमान गिरकर एकल अंक (Single Digit) तक पहुंच गया है और कुछ स्टेशनों पर 4°C दर्ज किया गया है। पंजाब के भटिंडा और हरियाणा के हिसार में सबसे कम 4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से 4°-5°C कम है। अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, पठानकोट, फिरोजपुर, चंडीगढ़, नारनौल, करनाल और चूरू में भी आज सुबह 5°C के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4°-5°C नीचे है।

शीतलहर घोषित होने की शर्तें

शीतलहर तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो जाए और सामान्य से 4.5°C या अधिक कम हो। मैदानी इलाकों में शीतलहर तब भी घोषित होती है जब तापमान 4°C या उससे नीचे पहुंच जाए। इन मानकों के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से शीतलहर (कोल्ड वेव) की श्रेणी में आते हैं। हालांकि यह स्थिति अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है। मौसम अभी शुरुआत में है और अग़ले 10 दिनों में कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर

अगले एक सप्ताह में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के पार होते हुए मैदानी इलाकों के मौसम को प्रभावित नहीं करेगा। आमतौर पर यही सिस्टम मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ाते हैं। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है और एक और 5 दिसंबर को पहुंचने वाला है। इनसे मौसम की गतिविधि केवल मध्य और ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेगी।

दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में तापमान पर असर

इन सिस्टमों के गुजरने से मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली में तापमान में किसी बड़े गिरावट की संभावना कम है। हालांकि, इनके पीछे चलने वाली ठंडी हवाएँ कई स्थानों पर पारा गिरा सकती हैं। अगले सप्ताह की शुरुआत में तापमान में अधिक गिरावट की उम्मीद है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

पंजाब के भटिंडा और हरियाणा के हिसार में 4°C तक तापमान दर्ज हुआ।

जब तापमान 10°C से नीचे हो और सामान्य से 4.5°C कम हो, या फिर 4°C या उससे कम हो जाए।

हाँ, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के बाद ठंडी हवाएँ तापमान में और गिरावट ला सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है