दिल्ली में तेज़ी से बढ़ रहा तापमान, हल्की बारिश भी नहीं दे पाएगी राहत, हीटवेव का अलर्ट

By: Skymet team | Edited By:
Apr 15, 2025, 1:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, फोटो: ANI

दिल्ली में कल दिन का तापमान और ज्यादा बढ़ गया। जैसा कि पहले से अनुमान था, राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान एक दिन पहले(13 मार्च) की तुलना में 1 डिग्री ज्यादा था और सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक था। आज तापमान अधिक बढ़ने की संभावना है, जो 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

हीटवेव की संभावना 16 से 19 अप्रैल तक

दिल्ली में15 मार्च से तापमान 40 डिग्री के पार जाने की उम्मीद है और गर्म मौसम की स्थिति लगातार तीन दिन तक बनी रह सकती है। जिससे 16 से 19 अप्रैल के बीच लू की स्थिति बनेगी। हालांकि, सप्ताहांत (वीकेंड) पर तेज सतही हवाएं चलने से तापमान थोड़ा कम होगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Advertisement

Advertisement

अप्रैल का दूसरा हिस्सा - अक्सर भीषण गर्मी वाला

अप्रैल का दूसरा भाग आमतौर पर दिल्ली में 40 डिग्री से अधिक तापमान के लिए जाना जाता है और मौसम की ऐसी स्थिति अधिक दिनों तक बनी रहती है। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में 6 बार अप्रैल में तापमान 42 डिग्री से ऊपर गया है और ये सभी मौके महीने के दूसरे हिस्से में आए हैं। इसलिए अब दिल्ली में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। वहीं, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी चरम पर हो सकती है। 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुँचने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ और हल्की बारिश की संभावना

कल एक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुँच रहा है। इसके प्रभाव से पंजाब और राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती प्रणाली बनने की संभावना है। इस सिस्टम से एक पूरब-पश्चिम ट्रफ (घाटी) निकलेगी, जो दिल्ली के पास से गुजरेगी। इस ट्रफ की स्थिति में हलचल के कारण कल देर रात या 17 अप्रैल की सुबह हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, यह बारिश बहुत कम होगी और बढ़े तापमान में कोई खास राहत नहीं दे पाएगी।

16 से 19 अप्रैल तक 40-42 डिग्री तापमान

इस पूरे दौर में यानी 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक दिल्ली में दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है