महाराष्ट्र में शुष्क और गर्म मौसम से होगी तापमान में वृद्धि, अगले सप्ताह तक हीट वेव की वापसी

April 19, 2019 5:09 PM|

Summer-in-Gujarat

16 और 17 अप्रैल को महाराष्ट्र के कई हिस्सोंविशेष रूप से विदर्भउत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। इन मौसम गतिविधियों के कारणविदर्भ और मराठवाड़ा में तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 2 से 3डिग्री की गिरावट देखी गई। विदर्भ और मराठवाड़ा में पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ के कारण ये मौसम गतिविधियाँ दर्ज की गयी।

अबयह ट्रफ कमजोर हो गई हैइस प्रकार मौसम की गतिविधियाँ पूर्व की ओर यानि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की ओर स्थानांतरित हो गई हैं। इस प्रकारमहाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में कोई भी मौसम गतिविधियां नहीं देखी जाएंगी। हालांकिअगले 48 घंटों के दौरान विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस बीचकोंकण और गोवा में मौसम का शुष्क रहने की उम्मीद है। साथ हीउत्तर-पश्चिमी हवाएं राज्य के अधिकांश हिस्सों का रुख करेंगी जो की तापमान में वृद्धि के लिए जिम्मेदार होंगी।

पूरे महाराष्ट्र में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जाएगी, 22 और 23 अप्रैल तक विदर्भ और मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव की लहर की स्थिति में वापसी होगी।

Image Credits – India Today

Any information taken from here should be credited to Skymet Weather

author image