अप्रैल में ही आग उगलने लगा मौसम, दिल्ली सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 40°C के पार

By: Skymet team | Edited By:
Apr 8, 2025, 2:53 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन, प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली ने इस साल अब तक का सबसे ज्यादा तापमान कल 7 अप्रलै को दर्ज हुआ था। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया, जो सामान्य से 5.1°C अधिक है। कल का दिन राष्ट्रीय राजधानी के लिए साल का पहला 40 डिग्री तापमान के साथ पहला हीट वेव का दिन रहा। हालांकि, अप्रैल में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना असामान्य नहीं है, लेकिन इस बार इतना तापमान थोड़ा जल्दी हो गया है।

पिछले 15 सालों में दूसरी बार अप्रैल की शुरुआत में 40°C

पिछले 15 वर्षों में यह केवल दूसरा मौका है जब अप्रैल के पहले सप्ताह में पारा 40°C तक पहुंचा है। इससे पहले 30 मार्च 2021 को दिल्ली में पहली बार 40°C तापमान दर्ज हुआ था। वहीं, एक अपवाद के रूप में अप्रैल 2012 में पूरे महीने में तापमान 40°C नहीं पहुंचा था। उस साल अधिकतम तापमान 4 अप्रैल को 38.7°C रहा था।

अप्रैल में तापमान का सामान्य पैटर्न

अप्रैल का महीना आमतौर पर 34-35°C के औसत तापमान के साथ शुरू होता है और महीने के अंत में पारा 38-39°C तक पहुंचता है। अप्रैल का आखिरी सप्ताह सबसे गर्म होता है। हीट वेव तब मानी जाती है जब तापमान कम से कम 40°C हो और सामान्य से 4.5°C अधिक हो। इसलिए अप्रैल के पहले हिस्से में हीट वेव की संभावनाएं अधिक रहती हैं। जबकि आखिरी सप्ताह में हीट वेव की परिभाषा के अनुसार तापमान को 42°C या उससे अधिक होना चाहिए।

बदलते मौसम के साथ बारिश और गरज के आसार

एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत की पहाड़ियों पर पहुंच चुका है। जल्द ही, उत्तरी पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण (Induced Cyclonic Circulation) बनने की संभावना है। इसके साथ एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ (East-West Trough) भी विकसित होगा जो दिल्ली के काफी नजदीक से गुज़रेगा।

इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त (मिले हुए असर) प्रभाव से 10 से 12 अप्रैल के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 11 अप्रैल की शाम और रात को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियाँ ज्यादा तेज हो सकती हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव की उम्मीद

बारिश से पहले दिल्ली-एनसीआर में आज और कल यानी 8 और 9 अप्रैल को तापमान 40°C से ऊपर बना रहेगा और हीट वेव जैसी स्थिति बनी रहेगी। 10 अप्रैल को तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जबकि 11 से 13 अप्रैल के बीच तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह से तापमान फिर से बढ़ सकता है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है