Skymet weather

[HINDI] दोबारा भूकंप: नेपाल में 6.7 तीव्रता का एक और झटका, भारत में भी हिली धरती

April 26, 2015 5:06 PM |

Nepal Tremorलगभग 2000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले कल के विनाशकारी भूकंप के बाद आज फिर से कई भागों में धरती हिल गई। अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक नेपाल में आज दोपहर लगभग 12:45 पर रेक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र नेपाल में कोडारी से 31 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व जबकि काठमांडू के 85 किलोमीटर पूर्व में था। माउंट एवरेस्ट पर भी पर्वतारोहियों ने मिट्टी खिसकने और हिमस्खलन की नई घटनाएँ देखी हैं।

भारत के भी कई हिस्सों में धरती में तेज़ कंपन महसूस की गई। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भूकंप के तेज़ झटके आए। इन भागों में कंपन महसूस होते ही लोग घरों और भवनों से बाहर आ गए। भूकंप की घटना के दौरान दिल्ली मेट्रो की सेवाएँ भी कुछ देर के लिए रोक दी गई थीं। आने वाले समय में और भी झटके आ सकते हैं। अगले 48 घंटों तक लोगों को सतर्क रहने का सुझाव है।

 

 Image courtesy: Gulfnews

 

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try