Skymet weather

[Hindi] हरियाणा, राजस्थान में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें चौपट

March 10, 2017 1:03 PM |

Hail storms affected wheat cropस्काइमेट बीते कई दिनों से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जाता रहा था। स्काइमेट के अनुमान सटीक रहे और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों विशेषकर पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में अच्छी बारिश व ओलावृष्टि रिकॉर्ड की गई। हरियाणा के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि और इसके साथ तेज़ हवाओं के प्रभाव से गेहूं तथा सरसों सहित कई रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

हरियाणा के कई इलाकों में तेज वर्षा और ओलावृष्टि के चलते फसलें चौपट हो गई हैं। मौसम का प्रकोप फ़तेहाबाद, भिवानी,पानीपत में हिसार सबसे अधिक हुआ है जहां गेहूं और सरसों की फसल को व्यापक नुकसान की खबर है। भिवानी के सिवनी कस्बे और फतेहाबाद के भिरडाना, काताखेडी सहित अनेक इलाकों में हुई तेज बारिश और आंधी से गेंहू की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है। गेहूं के साथ-साथ सरसों की फसल को भी काफी नुकसान पहुचा हैं।

किसानों के अनुसार मौसम की मार सबसे ज़्यादा सरसों की फसलों पर पड़ा है क्योंकि अधिकतर किसानों की सरसों की फसल पक कर तैयार थी और उसकी जल्द ही कटाई मड़ाई की जानी थी। ऐसे में बारिश, तेज़ हवा या ओलावृष्टि फसल को पूरी तरह से नष्ट कर देती है।

राजस्थान के भी कई इलाके बारिश और बर्फबारी की चपेट में आए हैं। राजस्थान के जैसलमर और बाड़मेर में बृहस्पतिवार को तेज़ हवाओं के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई है। इसके चलते धनिया और जीरे की फसल को व्यापक नुकसान की खबरें हैं। बाड़मेर के सिणधरी कस्बे में ईसबगोल की खेती की जाती है। यहाँ कल दिन भर बादल छाए रहे और कई जगहों पर तेज़ हवाओं तथा गरज के साथ वर्षा और ओलावृष्टि देखने को मिली। इस बारिश से ईसबगोल की फसल झड़ गई है जिससे फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। जयपुर में भी बारिश होने और ओले पड़ने से गेहूं सहित अन्य रबी फसलें खराब हो गई हैं।

उत्तर भारत के पास आने वाले एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों और इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में विकसित हुई ट्रफ के प्रभाव से मौसम में यह उथल-पुथल देखी जा रही है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तरी-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज रात तक बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। कल से इन भागों में मौसम साफ हो जाएगा। इस बदलाव से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट हुई है जिससे अचानक आ गई गर्मी से राहत मिली है। तापमान में अगले कुछ दिनों तक गिरावट जारी रहेगी।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try