Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, इस दिन से कम होगी बारिश की रफ्तार, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम

By: Skymet team | Edited By:
Sep 3, 2025, 1:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट, फोटो: DD News

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों में लगातार दूसरे दिन अच्छी बारिश रिकॉड हुई है। बारिश का फैलाव नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक रहा। इस दौरान सफदरजंग बेस स्टेशन पर 20 मिमी बारिश हुई, जबकि नजफगढ़ और रिज़ वेधशालाओं पर क्रमशः 26 और 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गौरतलब है, सबसे अधिक 41 मिमी बारिश पीतमपुरा में रिकॉर्ड हुई। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और फैलाव कम हो जाएगा।

Advertisement

तीन कारणों से दिल्ली में बढ़ी बारिश

Advertisement

पिछले दो दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश तीन कारणों से हुई:

1. हरियाणा और राजस्थान के पास एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय था।

2. पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होकर गुज़र रहा था।

3. मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) दिल्ली-एनसीआर के काफी करीब बनी हुई थी।

ये तीनों सिस्टम अगले 24 घंटे तक प्रभावी रहेंगे, लेकिन आज से ही बारिश की तीव्रता और फैलाव में कमी शुरू हो जाएगी।

बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बना है। यह सिस्टम कल 4 सितंबर को ओडिशा होते हुए अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा और फिर मध्य भारत की ओर जाएगा। इसके कारण मानसून ट्रफ दिल्ली से दक्षिण की ओर खिसक जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियाँ धीमी पड़ेंगी। वहीं, राजस्थान और गुजरात में इस हफ़्ते के अंत में मानसून की बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा।

आने वाले दिनों का हाल

आज शाम तक मानसून ट्रफ का असर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश ला सकता है। लेकिन 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियाँ लगातार घटती जाएँगी और सप्ताहांत तक सबसे कम हो जाएँगी। इस दौरान पारा भी चढ़ेगा और 6 से 8 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 35°C से ऊपर पहुँच जाएगा। वहीं, अगले हफ़्ते की शुरुआत में ही दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम में हलचल और बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।

Advertisement

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है