मौसम का डबल अटैक: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के क्षेत्र, आधे भारत में भारी बारिश के आसार

By: skymet team | Edited By: skymet team
May 23, 2025, 3:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

अरब सागर में पहले से ही एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिया है, जो कोकण और गोवा के तटीय क्षेत्र के पास बना हुआ है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में भी अगले हफ्ते की शुरुआत में एक नया लो प्रेशर बनने की संभावना है। दोनों ओर एक साथ ऐसे सिस्टम बनने से भारत के दोनों तटीय हिस्सों पर मौसम का डबल अटैक जैसा असर हो सकता है।जिससे एक साथ कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। यही स्थितियाँ मुख्यभूमि (केरल) भारत पर जल्दी मानसून लाने में मददगार साबित होंगी।

25 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल

25 मई 2025 को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। अगले 48 घंटों में यह और संगठित होकर स्पष्ट निम्न दबाव में बदल सकता है। समुद्र में अनुकूल परिस्थितियाँ इस सिस्टम को और विकसित होने में मदद करेंगी, जिससे 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन सकता है। हालांकि अभी इस सिस्टम का आगे क्या रुख होगा, यह कह पाना मुश्किल है क्योंकि 4–5 दिनों से आगे के मौसम मॉडल की सटीकता कम होती है।

केरल में जल्दी पहुंचेगा मानसून

इन सिस्टम्स के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में जल्दी पहुंच सकता है। यह मानसून की गति को तेज करेगा और दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंच सकता है। आमतौर पर इस समय बंगाल की खाड़ी में जो मानसूनी सिस्टम बनते हैं, वे देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में ज्यादा अंदर तक नहीं जाते।

हालांकि मानसून पूर्वोत्तर राज्यों में जल्दी पहुंच जाएगा, लेकिन आगे की प्रगति थोड़ी धीमी हो सकती है। इसके बाद मानसून को आगे बढ़ाने के लिए एक नया सिस्टम या दबाव की जरूरत होगी, ताकि यह मध्य भारत तक फैल सके।

author image

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है