Mumbai Weather: मुंबई में मानसून की विदाई में देरी, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक बारिश की संभावना
मुंबई और इसके उपनगरों में कल (28 सितंबर) लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, दक्षिणी तटीय गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में मानसून की तेज बारिश हुई। जिसमें मुंबई के दक्षिणी हिस्सों मे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जबकि उत्तर के इलाके थोड़े बेहतर रहे। मुबई और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार(2 अक्टूबर) तक अस्थायी रूप से ही सही, लेकिन बारिश थमने की संभावना है। इसके बाद मुंबई में बारिश फिर लौट सकती है, जिससे शहर से मानसून के जाने में देरी हो सकती है।
मुंबई में मानसून की सामान्य और संशोधित तारीख
मुंबई से मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 29 सितंबर थी। लेकिन, नवीनतम डेटा के आधार पर इसे संशोधित कर 2020 में 8 अक्टूबर कर दिया गया था। हालांकि, मानसून अब भी इस तारीख से आगे बढ़ रहा है। पिछले साल भी मानसून 15 अक्टूबर को विदा हुआ था, लेकिन बारिश शहर और उपनगरों में उसके बाद भी जारी रही। इस साल भी मानसून की ऐसी ही स्थिति दोबारा हो सकती है।
मानसून के दूसरे भाग में जोरदार बारिश
मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मानसून का दूसरा चरण बहुत जोरदार रहा। अगस्त महीने में सामान्य बारिश से लगभग दोगुनी बारिश हुई थी। सितंबर में 607.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य 341.4 मिमी होती है। अगले 3-4 दिनों के लिए बारिश थोड़ी धीमी हो सकती है।
मौसम प्रणाली की स्थिति
उत्तर मध्य महाराष्ट्र पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब खंभात की खाड़ी (Gulf of Cambay और सौराष्ट्र तटीय क्षेत्र में शिफ्ट हो गया है। यह सिस्टम अगले तीन दिन इसी क्षेत्र में रहेगा और बाद में उत्तर-पश्चिम अरब सागर की ओर बढ़ेगा। इस दौरान मौसम गतिविधियाँ मुख्य रूप से गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के आसपास सीमित रहेंगी। कोंकण और गोवा, जिनमें मुंबई, रायगढ़, पालघर, अलीबाग और ठाणे शामिल हैं, यहां हल्की से मध्यम बारिश बनी रहेगी।
बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव
बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव जल्द बन सकता है। यह सिस्टम जब मध्य भारत और उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा, तो कोंकण तट पर दक्षिण-पश्चिमी मानसून की धारा फिर से मजबूत हो जाएगी। 4 से 6 अक्टूबर के बीच मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का एक और दौर शुरू होगा। यह बारिश पिछले दौर जितनी तेज नहीं होगी, लेकिन मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद भी क्षेत्र में बिखरी हल्की बारिश जारी रहेगी। मुंबई में मानसून की विदाई सामान्य तारीख 8 अक्टूबर से आगे बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में फिर लौटे गर्म और उमस भरे हालात, लेकिन इस दिन से बरस सकते हैं बादल
यह भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन की मार: क्यों हिमालय में बढ़ रहे हैं बादल फटने के साथ फ्लैश फ्लड और भूस्खलन?





