Mumbai Weather: मुंबई में सितंबर इन दिनों में नहीं होगी भारी बारिश, लेकिन वीकेंड पर हल्की बौछारों के आसार

By: skymet team | Edited By: skymet team
Sep 3, 2025, 2:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई बारिश अपडेट

मुंबई में अगस्त के तीसरे हफ्ते में भारी बारिश हुई थी, लेकिन अब यहां मौसम शांत बना हुआ है सिर्फ पिछले वीकेंड को छोड़ दें तो। बता दें, सितंबर के पहले तीन दिन में सांताक्रूज एयरपोर्ट वेधशाला पर नाम मात्र की वर्षा दर्ज हुई है। आमतौर पर मुंबई में सितंबर महिने में 341.4 मिमी बारिश होती है। हालांकि, मानसून की वापसी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते (करीब 10 अक्टूबर) से ही होती है, इसलिए इस महीने में अक्सर अच्छी बारिश होती रहती है।

अरब सागर से कमजोर बौछारें

कोंकण तट के पास पश्चिमी हवाएँ (Westerly Monsoon Stream) इस समय कमजोर हैं, इसे पश्चिमी मानसून की धारा भी कहते हैं। वहीं, सामान्य ऑफ-शोर ट्रफ भी सपाट बनी हुई है। ऐसे में केवल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा नया मौसमी सिस्टम ही मुंबई में बारिश की उम्मीद जगा सकता है। हालांकि सितंबर के शुरूआती दिनों में मुंबई में आमतौर पर होने वाली वाली भारी बारिश के होने की संभावना नहीं है। लेकिन हां, वीकेंड पर जैसी भारी बारिश की संभावना नहीं है। हां, वीकेंड पर मौसम में कुछ हलचल जरूर देखने को मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम सक्रिय

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर (निम्न दबाव क्षेत्र) गहरा हो चुका है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो सितंबर के मानसून सिस्टम कमजोर रहते हैं और बड़े पैमाने पर बारिश नहीं कर पाते हैं। यह सिस्टम कल 4 सितंबर को ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की ओर बढ़ेगा। 5 सितंबर को यह दक्षिण राजस्थान–उत्तर गुजरात–उत्तर महाराष्ट्र के त्रिकोणीय क्षेत्र (त्रि-जंक्शन) में पहुँचेगा और 6 सितंबर तक सौराष्ट्र-कच्छ के ऊपर पहुँच जाएगा। इस स्थिति में कोंकण तट, खासकर मुंबई में बारिश बढ़ने के आसार बनते हैं।

आगे के दिनों में मुंबई का मौसम

मुंबई में अगले दो दिन तक मौसम शांत रहेगा। शुक्रवार और शनिवार (5-6 सितंबर) को बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिनके बीच लंबे ब्रेक भी रहेंगे। वहीं, 7 सितंबर को कुछ हिस्सों में छिटपुट फुहारें पड़ सकती हैं। जब यह सिस्टम 8 सितंबर को गुजरात से बाहर निकल जाएगा, तब पश्चिमी तट पर मानसून की गतिविधि घट जाएगी। सितंबर महीने के औसत तक पहुँचने के लिए मुंबई को नए सिस्टम का इंतज़ार करना होगा।

author image

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है