मुंबई में मूसलाधार बारिश के आसार, वीकेंड पर इन इलाकों में जमकर बरेसेंगे बादल

By: Skymet team | Edited By:
May 22, 2025, 3:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई में हुई भारी बारिश में फंसे लोग, फोटो: PTI

मुंबई और उपनगरों में लगातार दूसरे दिन (कल) मध्यम बारिश हुई। इससे पहले 18 और 19 मई को भी हल्की बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटों में सांताक्रूज वेधशाला में 27 मिमी और कोलाबा में 10 मिमी बारिश हुई है। मई महीने में औसतन 11.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक एयरपोर्ट वेधशाला में 130.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से कहीं अधिक है।

Advertisement

अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र

Advertisement

दक्षिण कोंकण और गोवा तट के पास, अरब सागर के पूर्व-मध्य हिस्से में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में डिप्रेशन (गहरा दबाव) बन सकता है। यह प्रणाली कोंकण तट के बेहद करीब बनी रहेगी, और अगले तीन दिनों तक मुंबई और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करती रहेगी।

अगले 3 दिन मुंबई में भारी बारिश की संभावना

मुंबई शहर और उपनगरों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण मुंबई के इलाकों जैसे कोलाबा, परेल, दादर, मालाबार हिल्स, माहिम, बांद्रा और मुंबई सेंट्रल में बारिश अधिक तेज हो सकती है। कोंकण तट के दक्षिणी हिस्से सिंधुदुर्ग से लेकर रत्नागिरी और रायगढ़ तक मूसलाधार बारिश की चपेट में रहेंगे। हालांकि शुरू में ठाणे, कल्याण, पालघर और नवी मुंबई में बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन बाद में इन इलाकों में भी तेज बारिश होगी।

बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है

मुंबई में आगे आने वाली बारिश सामान्य जीवन प्रभावित कर सकता है। आम नागरिकों, खासकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेल और सड़क परिवहन सेवाएं प्रभावित होने के आसार हैं। वहीं, बारिश से हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ेगा, जैसे उड़ानों में देरी, डायवर्जन और रद्द होने की संभावना है। बारिश का असर खासतौर से शाम, रात और तड़के के समय अधिक रहेगा। यह बारिश प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा हैं और इनके कारण मुंबई में इस साल मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है