दिल्ली में बारिश का दौर जारी, अगले हफ्ते होगी तेज बारिश, जानें पूरा मौसम का हाल

By: Skymet team | Edited By:
Jul 22, 2025, 12:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली मौसम पूर्वानुमान, फोटो: PTI

दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में लगातार तीसरे दिन बहुत हल्की बारिश देखने को मिली। दिल्ली का मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग लगातार तीन सूखे दिन दर्ज कर चुका है। लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय ने भी केवल नाममात्र की बूंदाबांदी (traces) दर्ज हुई है। कुछ जगहों जैसे जाफरपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी और नरेला में थोड़ी बहुत नापी जा सकने वाली हल्की बारिश हुई है। वहीं, पूसा वेधशाला ही एकमात्र जगह रही जहां मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement

जुलाई में अब तक कम बारिश, पर उम्मीद बाकी है

Advertisement

सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अब तक 128.8 मिमी बारिश दर्ज की है, जबकि इस महीने का सामान्य औसत 195.8 मिमी होता है। इस हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश और कुछ समय-समय पर तेज बौछारें हो सकती हैं। अगले हफ्ते से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे जुलाई के सामान्य आंकड़े तक पहुंचने का मौका मिल सकता है। पालम हवाई अड्डे की वेधशाला ने अब तक 229.6 मिमी बारिश दर्ज की है, जो कि इसके मासिक कोटे 188.7 मिमी से काफी ज्यादा है।

मानसून ट्रफ दिल्ली के पास, अगले 2 दिन बारिश के आसार

फिलहाल मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) दिल्ली से होकर जमीन और निचली सतह (लगभग 3000 फीट तक) पर गुजर रही है। इसके बाद यह ट्रफ दिल्ली के उत्तर में खिसक गई है, लेकिन ज्यादा दूर नहीं गई है। यह स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रहेगी। इस ट्रफ की नजदीकी के कारण आज और कल (22-23 जुलाई) हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। दिल्ली/एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह और दोपहर तक बारिश जारी रह सकती है। कल भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

24 और 25 जुलाई को मौसम शांत, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

24 और 25 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में मौसम शांत रहने के आसार हैं।इन दो दिनों में बहुत कम या नाममात्र की बारिश देखने को मिलेगी। 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव (Low Pressure) क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम जब पूर्व और मध्य भारत की ओर बढ़ेगा तो मानसून ट्रफ को दक्षिण की ओर खींचेगा। 26 जुलाई से ट्रफ की पश्चिमी दिशा में हलचल शुरू होगी और 28 से 31 जुलाई के बीच यह दिल्ली के दक्षिण में बनी रहेगी।

बारिश में बढ़ोतरी, महीने का अंत रहेगा बरसाती

26 और 27 जुलाई (शनिवार-रविवार) को दिल्ली में अच्छी मानसूनी बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते की शुरुआत से बारिश और तेज होगी और महीने के बाकी दिनों में भी लगातार बारिश की गतिविधियाँ बनी रहेंगी। इस दौरान दिल्ली में जुलाई महीने में रही बारिश की कमी पूरी हो सकती है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है