Skymet weather

[Hindi] 09-10-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

October 8, 2015 5:10 PM |

 

अरब सागर में कर्नाटक के तटों के करीब एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह और प्रभावी होते हुए डिप्रेशन का रूप लेगा और धीरे-धीरे उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से केरल तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में शुक्रवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की मात्रा और इसके दायरे में भी कमी आ गई है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ते हुए कमज़ोर हो गया है। यह इस समय चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में म्यामार के करीब है।

आगे बढ़ने के बावजूद इसका प्रभाव अगले 24 घंटों तक पूर्वोत्तर राज्यों में बना रहेगा, जिससे इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहने के आसार हैं।

मध्य भारत और उत्तर भारत के भागों में शुक्रवार को मौसम पहले की तरह ही गर्म और शुष्क रहेगा। इन भागों में हल्की हवा चलने और तेज़ धूप खिली रहने की संभावना है। इन भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक यानि 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गुजरात और राजस्थान में तापमान 40 के स्तर को भी पार कर सकता है।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try