Skymet weather

[Hindi] 29-10-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

October 28, 2015 6:00 PM |

 

थोड़े विलम्ब के बाद उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने तमिलनाड़ु और प्रायद्वीपीय भारत के अन्य भागों में आखिरकार दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव ने उत्तर-पूर्वी मॉनसून को आकर्शित करने में अहम भूमिका निभाई है।

उत्तर-पूर्वी मॉनसून की शुरूआत होने के बाद हम उम्मीद कर रहे हैं कि तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को अच्छी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। हालांकि केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश जारी रहेगी।

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों को एक ट्रफ रेखा जोड़ रही है। इससे पूर्वी तटों पर बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

इधर पश्चिमी भागों में अरब सागर में बना गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन का रूप ले चुका है। संभावना है कि यह धीरे-धीरे और प्रभावी होगा हालांकि यह भारत के तटों से दूर निकल चुका है।

इधर मध्य भारत में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश और इसके आसपास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत और उत्तर भारत सहित देश के अन्य भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try