Skymet weather

22 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: गुजरात, ओड़ीशा, पूर्वोत्तर भारत, बिहार में वर्षा

August 21, 2017 1:53 PM |

 

दक्षिण पश्चिम पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदरभा, कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्से और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा।

इस बीच, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तर तमिल नाडु, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय ओड़ीशा, दक्षिणपशचिम, मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप पर सक्रिय मानसून की स्थिति देखी गई।

वहीं मॉनसून छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्रा प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब और असम के एक दो हिस्सों पर सामान्य रहा।

पिछले 24 घंटों में, माथेरान में 148 मिमि वर्षा दर्ज़ की गयी वहीं, अहमदनगर में 127 मिमी और मुंबई में 120 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गयी।

19 अगस्त को देश भर के बारिश के आंकड़े में 5% की कमी बनी हुई है। जहां तक ​​क्षेत्रीय वितरण का संबंध है, उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य और दक्षिण भारत में 1%, 9% और 12% की कमी है। वहीं, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 3 प्रतिशत अधिक वर्षा रेकॉर्ड की गयी है।

वर्तमान में, मानसून की अक्षीय रेखा नलिया, दीसा, निम्न दबाव के केंद्र, चंद्रपुर, कलिंगपतनम से पूर्वीमध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है।

[yuzo_related]

अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून गुजरात, पश्चिम तट, तटीय कर्नाटक, दक्षिण तटीय ओड़ीशा, और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश पर सक्रिय रहेगा।

वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में सामान्य मॉनसून की स्थिति देखी जाएगी। बिहार के कुछ हिस्सों मेंन हल्की वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

मॉनसून देश के बाकी हिस्सों में कमजोर रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try