Skymet weather

24 जुलाई 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड में वर्षा के आसार

July 23, 2017 5:15 PM |

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात, दक्षिण राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर जोरदार रहा। वहीं सक्रिय मॉनसून की स्थिति उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा में देखि गयी।

पिछले 24 घंटों में बांकुरा में 274 मिमी बारिश दर्ज की गयी, माउंट आबू में 141 मिमी और कोंटाई में 139 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी।

22 जुलाई को देश भर में वर्षा का आंकड़ा 3% पर सामान्य पर है। वर्तमान में, उत्तर पश्चिमी भारत में 15% वर्षा दर्ज़ की गयी है। जबकि दक्षिण भारत में 7% की कमी और पूर्व और पूर्वोत्तर भारत 11% वर्षा में कमी है।

[yuzo_related]

मॉनसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, निम्न दबाव के केंद्र, पूर्वी राजस्थान, सिद्धि, बांकुरा, कैनिंग से गुजरती हुई पूर्व दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून गुजरात, दक्षिण राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण झारखंड, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर जोरदार रहेगा। वहीं पश्चिमी हिमालय, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ औए पश्चिमी तट पर सक्रिय और सामान्य मॉनसून की स्थिति देखी जाएगी। वहीं मॉनसून तमिलनाडु, दक्षिण केरल, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण पंजाब, उत्तर राजस्थान और पश्चिम हरियाणा में कमजोर रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try