Skymet weather

18 सितंबर मॉनसून पूर्वानुमान: आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में जारी रहेगी वर्षा

September 17, 2018 7:03 PM |


 

मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर इस समय हिमालय के तराई क्षेत्रों के करीब बना हुआ है। जबकि पूर्वी भारत में यह रक्सौल, जमुई, डायमंड हार्बर से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की बात करें तो उत्तरी तमिलनाडु, रायलसीमा और उत्तरी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मॉनसून व्यापक रूप में सक्रिय रहा और भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, ओड़ीशा और कोंकण व गोवा में भी सामान्य मॉनसून वर्षा दर्ज की गई।

अगर बात करें देश भर के वर्षा आंकड़ों की, तो पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 171 मिमी की भीषण बारिश दर्ज की गई। इसी तरह माया बंदर में 155 मिमी और तंजावुर में 108 मिमी वर्षा हुई।

17 सितंबर को भी देश भर में वर्षा में कमी 9 प्रतिशत पर बनी रही। दक्षिण भारत में अब तक सामान्य बारिश हुई है। जबकि मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 6 प्रतिशत कम और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से 23% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अगर बात करें अगले 24 घंटों की तो, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, उत्तरी-तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मॉनसून सक्रिय बना रहेगा। दूसरी ओर दक्षिणी ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बाकी भागों में भी सामान्य मॉनसून वर्षा जारी रह सकती है। दिल्ली सहित उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में जारी रहेगी मॉनसून की बेरुख़ी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try