Skymet weather

11 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान: चंडीगढ़, रूपनगर, अंबाला, पंचकुला, सहारनपुर, मोरदाबाद व बरेली में अच्छी बारिश

August 10, 2019 6:28 PM |

दक्षिण भारत से शुरुआत करें तो, एक तट से लगती तरफ रेखा गोवा, कोझिकोड, कनूर, मंगलुरु, और करवार समेत उत्तरी केरल और कर्नाटक तट पर अभी भी माध्यम से भारी देती रहेगी।

वहीं दक्षिणी केरल में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। साथ ही, आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। वहीं, चेन्नई, नेल्लोर और हैदराबाद में मौसम शुष्क ही रहेगा।

देश के पूर्वी भागों में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर देखा जा सकता है। साथ ही मॉनसून की अक्षीय रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके चलते, अब पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों पर बारिश अब बढ़ जाएगी। 12 अगस्त तक ये सिस्टम एक कम दबाव के क्षेत्र में बादल जाएगा। जिससे अगले 24 घंटों के बाद, गोरखपुर, महाराजगंज, चंपारण, मुजजफरपूर, पटना, धनबाद, पुरुलिया और बांकुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओड़ीशा में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम पर देखा जा सकता है। इसके चलते, लगभग सम्पूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, कल यहाँ पर बना well marked low pressure area अब कमजोर हो चुका है। इसके चलते, गुजरात के कई भागों पर बारिश का अनुमान है। सूरत, वलसाड और वड़ोदरा समते कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, विदरभ, और मुंबई समेत तटीय महाराष्ट्र पर हल्की से मध्यम बारिश आगे क्रम में है। मध्य भारत में आँय जगहों पर हल्की बारिश जारी रहेगी।

अंत में उत्तर भारत की बात! एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। इसके चलते, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर मध्यम बारिश का अनुमान है। बारिश के कारण, कई जगहों पर भूस्खलन भी हो सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर से अब बारिश घट जाएगी।

उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों पर बारिश अब ज़ोर पकड़ेगी। यहाँ पर तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। चंडीगढ़, रूपनगर, अंबाला, पंचकुला, सहारनपुर, मोरदाबाद, और बरेली जैसे शहरों में ये बारिश एखी जा सकती है।

पूर्वी पंजाब, बाकी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश आगे क्रम में है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try