Skymet weather

4 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान: मुंबई, पुणे, नाशिक व ग्वालियर में भारी मॉनसूनी बारिश

August 3, 2019 6:25 PM |

मध्य भारत से शुरुआत करें तो, एक तट से लगती ट्रफ रेखा गुजरात से केरल तक जा रही है। इसके चलते, कोंकण, दक्षिणी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई, नाशिक, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, गोवा, औरंगाबाद और अहमदनगर जैसे शहरों में ये बारिश देखी जा सकती है। महाराष्ट्र के बाकी भागों, बारिश में अब कमी आएगी। हालांकि, कुछ जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश और पूर्वी गुजरात में मध्यम बारिश और छत्तीसगढ़ व बाकी गुजरात में हल्की बारिश आगे क्रम में है।

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी पर देखा जा सकता है। मॉनसून की अक्षीय रेखा दक्षिणी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है।

इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम और साथ लगे अरुणाचल प्रदेश पर देखा जा सकता है। इसके चलते, पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड पर कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मिदनापोर, पुरुलिया, मालदा, धनबाद, देवगढ़, पटना, गया, भागलपुर, मैनभि हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान, ओड़ीशा में हल्की बारिश की संभावना है।

कोलकाता में भी बारिश मध्यम बारिश का हो सकती है।

ऊपर उत्तर भारत में, ट्रफ रेखा अब आगे उत्तर की ओर बढ़ गयी है और इस समय पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर देखी जा सकती है। इसके चलते, अब उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

एक्स्पर्ट्स की मानें तो, गोरखपुर, फैजाबाद, बरेली, सहारनपुर, पीलीभीत और आगरा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा के ट्राई इलाकों में भी बारिश संभव है। दिल्ली समेत रूपनगर, चंडीगढ़, पंचकुला, पटियाला और अंबाला में कुछ जगह मॉनसूनी बारिश क्रम में है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी राजस्थान में भी कई जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड के दक्षिणी भागों में भूस्खलन की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

नीचे दक्षिण भारत में, तट से लगती ट्रफ रेखा अब और दक्षिण में बढ़ गयी है। इसके चलते केरल पर अब बारिश की गतिविधि और बढ़ जाएगी। साथ ही तटीय क्षेत्रों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कर्नाटक तट में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। होन्नावर, करवार, मेंगलुरु, कोझिकोड, कन्नूर, व कोची जैसे शहरों में ये बारिश देखी जाएगी। वहीं कर्नाटक के आंतरिक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, रायलसीमा और तेलंगाना में अब मॉनसूनी बारिश में कमी आएगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try