Skymet weather

13 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसल के नुकसान की संभावना

December 12, 2019 7:49 PM |

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और हिमपात जारी है। 13 दिसम्बर को भी इसी तरह बारिश के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। इस बर्फबारी का नज़ारा पर्यटकों के लिए निश्चित तौर पर लुभावना होगा लेकिन अब पहाड़ों पर चुनौती बढ़ेगी क्योंकि भूस्खलन, हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 13 और 14 दिसम्बर तक यह खतरा बरकरार रहेगा।

मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 दिसम्बर से मौसम बदला है। अगले 36 घंटों तक इन राज्यों में तेज बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुँच सकता है। बारिश और ओले गिरने के कारण अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में कुछ और गिरावट आएगी। दिल्ली में भी इसी तरह की बारिश का अनुमान है। प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है।

बिहार तक एक ट्रफ बनी है, इसके चलते 12 दिसंबर की रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। बारिश 13 दिसंबर तक जारी रहेगी। हालांकि तीव्रता कम रहेगी। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। उधर पूर्वोत्तर राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर लोगों को बारिश भिगो सकती है। खसकर मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। उत्तरी गुजरात में कच्छ, पाटन, मेहसाना, बनासकांठा और सबरकांठा समेत दक्षिणी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

दक्षिण भारत में, तटीय तमिलनाडु से श्रीलंका तक एक ट्रफ बना हुआ है। इससे तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में बारिश की गतिविधियों में मामूली वृद्धि हो सकती है। तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार हैं। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try