Skymet weather

11 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने के आसार

April 10, 2018 6:13 PM |

 

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ते हुए जम्मू कश्मीर के मध्य भागों के पास पहुँच गया है।

इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कश्मीर और हिमाचल के ऊंचे शिखरों पर हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। इन गतिविधियों के चलते पर्वतीय राज्यों में पारा सामान्य से नीचे बना रहेगा। जो अब से कुछ दिन पर आसमान पहुँच गया था और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में लू का प्रकोप शुरू हो गया था।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय मध्य पाकिस्तान तथा इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत पर सक्रिय है।

[yuzo_related]

जिसके चलते मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना के साथ प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है। पंजाब में गतिविधियां सबसे अधिक हो सकती हैं।

मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर मौसम सक्रिय है। यहाँ उत्तरी मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट जगहों पर गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। विदर्भ में एक-दो स्थानों पर प्री-मॉनसून हलचल के आसार हैं। गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के अधिकतर इलाके शुष्क मौसम का ही सामना करेंगे जिससे यहाँ गर्मी अधिक होगी।

पूर्वी भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश पर बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से असम तक एक ट्रफ रेखा भी मौसम को प्रभावित कर रही है। हमारा अनुमान है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और बिहार में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ वर्षा है।

दक्षिण भारत में बनी ट्रफ के प्रभाव से दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इसके चलते केरल, आंतरिक और दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर जबकि कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से लगातार चल रही पूर्वी आर्द्र हवाओं के चलते तटीय आंध्र प्रदेश में भी एक-दो जगहों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try