Skymet weather

19 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान: भारत में जारी रहेगा भीषण लू का प्रकोप

April 18, 2016 4:32 PM |


 

देश के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं। बंगलूरू में भी गर्मी पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ रही है। आइए देखते हैं कैसा रहेगा मंगलवार को मौसम मिजाज़।

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। जिससे यहां बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ 20 अप्रैल से फिर से उत्तरी हिमालयी भागों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि यह कमज़ोर है लेकिन जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश ज़रूर देगा।

पूर्वोत्तर में असम के पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश और नागालैण्ड में अधिकांश स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत के शेष राज्यों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।

झारखण्ड पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है इससे एक ट्रफ रेखा विदर्भ तक बन रही है।

मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक के ऊपर से दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। हालांकि वातावरण में नमी कम है जिससे मध्य भारत में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन यहां बने सिस्टम के प्रभाव से केरल और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

गर्मी की बात करें तो समय से पहले पड़ रही भीषण गर्मी से पूरा देश परेशान है और वर्तमान मौसमी परिदृश्य लू से जल्द राहत के संकेत भी नहीं दे रहा। मंगलवार को पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, झारखण्ड के कुछ भागों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में भीषण लू जारी रहेगी।

तितलागढ़, सुंदरगढ़, जमशेदपुर, चन्द्रपुर, कुरनूल, अनंनतपुर और निज़ामाबाद में मंगलवार को सबसे सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।

दिल्ली में भी पारा 40°C के ऊपर रहेगा। हालांकि यहां अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की राहत मिल सकती है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try