Skymet weather

26 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र पर लू का प्रकोप, दिल्ली में भी होगी प्रचंड गर्मी

April 25, 2019 7:48 PM |


शुरुआत उत्तर भारत के मौसम पूर्वानुमान से। उत्तर भारत की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जो इस समय उत्तरी अफगानिस्तान पर है। इस बीच उत्तर भारत में पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक ज़्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि जम्मू कश्मीर के ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश आज भी देखने को मिल सकती है। जबकि कश्मीर और हिमाचल के ज़्यादातर हिस्सों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तापमान ऊपर जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में भी शुष्क मौसम के साथ गर्मी प्रचंड होगी। इन भागों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी।

पूर्वी भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा तक मौसम शुष्क रहेगा। गर्मी भी प्रचंड होगी। हालांकि बिहार से तमिलनाडु तक बनी ट्रफ के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएँ पूर्वोत्तर राज्यों में पहुँच रही हैं। जिसके चलते उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य भारत के ज़्यादातर शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मध्य भारत में उत्तर-पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएँ चल रही हैं। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों पर लू का शिकंजा कस सकता है। गुजरात और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी तेज़ गर्मी परेशान करेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

दक्षिण भारत के मौसम का हाल देखें तो बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र प्रभावी होते हुए अब डिप्रेशन बन गया है। डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए तमिलनाडु के तटों के करीब आएगा। हालांकि इसका असर फिलहाल दक्षिण भारत के राज्यों पर नहीं दिखेगा।

लेकिन तेलंगाना से केरल तक बने ट्रफ के कारण कर्नाटक के भीतरी शहरों और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम शुष्क और बेहद गर्म रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try