Skymet weather

7 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: कोलकाता, बिहार, झारखंड में बारिश, दिल्ली और पंजाब में धूल भरी आंधी

April 6, 2019 8:13 PM |


एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हिमालयी क्षेत्र पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी हरियाणा और साथ लगे पंजाब क्षेत्र पर बना हुआ है। ये सिस्टम अपने साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-बौछारें लाएगा। साथ ही, उत्तराखंड में तेज़ हवाओं के साथ माध्यम बारिश आगे क्रम में है।

मैदानी भागों की बात करें तो, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शाम तक धूल भरी आँधी आ सकती है। इन जगहों पर दिन के तापमानों में कुछ गिरावट आने का अनुमान है।

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में, एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से झरखान द्तक जा रही है। इसके चलते, ओड़ीशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल अच्छी बारिश और मेघ-गर्जना होने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी भारत में भी कुछ प्री-मॉनसून गतिविधियां देखी जाएंगी। यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी असम और साथ लगे मेघालय पर देखी जाएंगी। इसके चलते, यहाँ तेज़ हवाओं के साथ बारिश और गरज-बौछारें होने का अनुमान है। मेघालय, दक्षिणी असम और साथ लगे त्रिपुरा पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में हल्की बारिश के कारण तापमानों में गिरावट आएगी। हालांकि, विदर्भ में एक-दो जगह बारिश के बीच हीट वेव की स्थिति जारी रहेगी। गुजरात और कोंकण व गोवा में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

नीचे दक्षिण भारत में, एक ट्रफ रेखा उत्तरी तेलंगाना से केरल तक जा रही है। इसके चलते, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु के तटीय हिस्सों पर बारिश होने का अनुमान है। साथ ही, उत्तरी आंध्र प्रदेश पर बने कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन के चलते, राज्य तटीय हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try