Skymet weather

2 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में अच्छी वर्षा

August 1, 2017 6:20 PM |

 

जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका साथ हिमालय की तराई में बनी मॉनसून की अक्षीय रेखा भी दे रही है। इन सिस्टमों के चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा हिमालयी राज्यों में बादल फटने, निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने भूस्खलन होने का खतरा पैदा हो गया है।

मॉनसून ट्रफ के उत्तर में आने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम वर्षा हो सकती है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। राजस्थान के लगभग सभी भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना से इंकार नहीं कर सकते।

[yuzo_related]

मॉनसून ट्रफ के चलते ही उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों, बिहार, झारखंड और ओड़ीशा के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

देश के मध्य भागों में इस समय मॉनसून की सुस्ती है। हालांकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इन राज्यों के शेष भागों, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

दक्षिण भारत का रुख करें तो यहाँ पश्चिमी तटीय इलाकों में मौसम की सक्रियता रहेगी और मुंबई सहित कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। जबकि तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try