Skymet weather

15 दिसम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने की संभावना, चक्रवात वरदा हुआ निष्क्रिय

December 14, 2016 4:30 PM |

 

कमजोर होकर अरब सागर में निम्न दबाव के रूप में दिखाई दे रहा चक्रवात वरदा अब और कमजोर हुआ है। इस समय यह चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में भारतीय तटों से दूर निकल गया है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पश्चिमी तटों पर बनी हुई है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और केरल में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।

महाराष्ट्र के भी कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट हो सकती है जिससे यहाँ कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा।

इसके अलावा पहाड़ों से मैदानों तक उत्तर-पश्चिमी सर्द और शुष्क हवाएँ पहुँचने लगी हैं जिससे दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में सुबह के मौसम में बदलाव आएगा और तापमान घटने से सर्दी बढ़ने की संभावना है।

इस बीच देश के अधिकतर हिस्सों में कोहरे से राहत मिल रही है। हालांकि बृहस्पतिवार को गंगा के मैदानी भागों और पूर्वोत्तर राज्यों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try