Skymet weather

16 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवती तूफान फ़ेथाई देगा आंध्र प्रदेश और ओड़ीशा पर भारी बारिश

December 15, 2018 7:14 PM |


14 दिसम्बर को बना हुआ डीप डिप्रेशन गहरा होकर अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और इस वक़्त दक्षिण- पश्चिमी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह चक्रवाती तूफान और प्रभावी होगा और उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगा और 17 दिसम्बर के आसपास तटीय आंध्र प्रदेश पर दस्तक देगा, जिसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओड़ीशा के तटीय भागों पर काफी तेज़ हवाएँ बहेंगी। साथ ही समुद्री हालात भी बेहद खराब रहेंगे, इसलिए मछुआरों को हिदायत दी जाती है कि वे समुद्र में ना जाए।

इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओड़ीशा पर तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। वही दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उससे लगे तमिलनाडु, पूर्वी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा के बाकी बचे भागों पर मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

चक्रवाती तूफान फेथाई के चलते छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, गुजरात और मध्य प्रदेश के दिन और रात्री के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। बाकी मध्य भारत में मौसम शुष्क ही रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, बिहार, झारखंड, और तटीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वोत्तर राज्यो में शुष्क मौसम ही बना रहेगा हालांकि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिज़ोरम के एक-दो स्थानो पर वर्षा हो सकती है। साथ ही इन राज्यो पर कोहरा भी कम होने की उम्मीद है, दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

उत्तर भारत में, रात्रि के तापमान में गिरावट आएगी हालांकि दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड मे कुछ जगहों पर पाला पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try