Skymet weather

20 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: उत्तरपूर्वी भारत में कुछ जगह पर हल्की बारिश, पूर्वी व उत्तरपश्चिम भारत में धुंद

December 19, 2018 6:45 PM |


चक्रवात फेथाई अब कमजोर हो गया है और इस समय एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में बांग्लादेश और साथ लगे पूर्वोत्तर भारत पर है। इस सिस्टम के कमजोर होने के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी गतिविधियां बंद हो जाएंगी। हालांकि अगले 24 घंटों तक उत्तरपूर्वी भारत में बादल छाए रहेंगे। और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में मध्यम धुंद के साथ बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर भारत की बात करें तो, यहाँ कोई भी मौसमी सिस्टम नहीं है जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कोई खास मौसमी हलचल नहीं होगी।

राजस्थान, पंजाब, हरयाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे। इन राज्यों में कई स्थानों पर शीतलहर का शिकंजा और कसेगा। चुरू, हिसार, नारनौल, हिसार सहित कई स्थानों पर पाला भी पड़ेगा।

मध्य भारत पर मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किए जाएंगे। पश्चिमी मध्य प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अंत में ज़िक्र दक्षिण भारत के मौसम का, बंगाल की खाड़ी पर श्रीलंका के करीब एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा तटीय तमिलनाडु तक सक्रिय हो रही है। इसके अलावा एक अन्य ट्रफ केरल तट पर भी बनी हुई है। इन सिस्टम्स के चलते, तमिलनाडु और केरल में एक-दो जगह हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try