Skymet weather

23 दिसम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी झारखंड में कोहरा बढ़ने के आसार

December 22, 2016 4:30 PM |

 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक ट्रफ बन गई है। इसके चलते अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

एक अन्य ट्रफ अरब सागर में लक्षद्वीप से मालदीव तक बनी हुई है, जो लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दे सकती है।

हालांकि इन दोनों सिस्टमों का प्रभाव दक्षिण भारत के राज्यों पर नहीं पड़ेगा और दक्षिणी प्रायद्वीप के हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इस बीच उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के उत्तर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। हालांकि यह सिस्टम बहुत प्रभावी नहीं है जिससे राज्य के महज़ ऊंचे पहाड़ों पर ही एक-दो जगह हल्की वर्षा या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत से चल रही सर्द और शुष्क हवाएँ उत्तर के मैदानी राज्यों से होते हुए मध्य और पूर्वी भारत तक पहुँच रही हैं। इन सभी भागों में दिन में खिली धूप बनी रहेगी और मौसम शुष्क होगा। इन हवाओं के चलते महाराष्ट्र, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

कोहरे की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलते दिल्ली सहित उत्तर के मैदानी भागों में सुबह वातावरण मुख्यतः साफ होगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

इस बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी झारखंड में घने कोहरे की फिर से वापसी हो सकती है क्योंकि पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर राज्यों तक बने ट्रफ के चलते इन भागों में आर्द्रता बढ़ जाएगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try