Skymet weather

29 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार में घना कोहरा, अंडमान व निकोबार में वर्षा

December 28, 2017 6:48 PM |


 

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे में निकल गया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को सभी स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। हालांकि इन भागों में कल भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी राज्यों मौसम साफ रहेगा। हवा की गति कम रहेगी जिसके चलते पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान बढ़कर सामान्य से ऊपर पहुँच गया था। कल इसमें कुछ गिरावट देखने को मिलेगी।

दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में कुहासा और धुंध छाया रहने की संभावना है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में लंबे समय से छा रहे कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी भारत के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क होगा। ओड़ीशा में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

मध्य भारत का रुख करें तो यहाँ राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे रहेगा जिससे कड़ाके की ठंडक महसूस की जाएगी। हमारा आंकलन है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भागों से महाराष्ट्र के तटों तक एक ट्रफ रेखा भी विकसित हो गई है। हालांकि यह दक्षिण भारत के राज्यों को प्रभावित नहीं करेगी। अनुमान है कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में कल मौसम शुष्क ही रहेगा। इन राज्यों के तापमान में भी किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try