Skymet weather

25 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत के मैदानी भागों में फिर से शीतलहर

December 24, 2015 6:40 PM |

 

उत्तर भारत के तीनों पर्वतीय राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा जिससे खिली धूप दिन में मौसम को सुहावना बनाएगी। लेकिन सुबह और रात के समय कड़ाके की सर्दी होगी।

इधर मैदानों में भी तेज़ उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हवा में ठंडक काफी अधिक होगी जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान घटेगा और कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। यह हवाएं मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय भागों तक पहुंचेंगी। इन भागों में भी पारा गिरने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

उधर पूर्वोत्तर राज्यों में मेघालय के पास भी हवाओं में चक्रवाती क्षेत्र बना है। हालांकि इसे नमी कम मिल रही है जिससे वर्षा की गतिविधियां एक-दो स्थानों पर ही देखने को मिलेंगी।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो यहां उत्तर-पूर्वी मॉनसून कमज़ोर ही रहेगा। हालांकि यहां आर्द्र पूर्वी हवाओं का प्रवाह जारी है जिससे तमिलनाड़ु में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try