Skymet weather

14 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बढ़ेगा पारा

February 13, 2018 6:13 PM |


 

उत्तर भारत के राज्यों से शुरुआत।

पर्वतीय प्रान्तों में बर्फबारी देने वाला मौसमी सिस्टम पूर्वी दिशा में निकल रहा है। इसके चलते गतिविधियां कल से कम हो जाएंगी। हालांकि जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर कल भी हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने करवट ले ली है। सभी भागों में कल आसमान साफ और मौसम शुष्क होगा। उत्तर के पहाड़ों से होकर आने वाली ठंडी हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

[yuzo_related]

हालांकि दिन में धूप के बढ़ते प्रभाव से अधिकतम तापमान बढ़ेगा। दिल्ली में भी रात में पारा गिरेगा जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ में मौसम सुहावना बना रहेगा।

पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ भी पहले से जारी बारिश में बंद हो जाएगी और कल से मौसम शुष्क होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में सामान्य से नीचे पहुँच गया दिन का तापमान बढ़ जाएगा। पटना में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि मौसम शुष्क होगा। कोलकाता में दोपहर के समय हल्की गर्मी और उमस की जुगलबंदी होगी।

असम के ऊपरी भागों, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। असम की राजधानी गुवाहाटी में आंशिक बादल छा सकते हैं।

मध्य भारत में पिछले कुछ दिनों की मौसमी हलचल ने तबाही मचा दी। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनों में क्रमशः 4-4 लोगों के मारे जाने की खबर है। मोटे अनुमान के अनुसार दोनों राज्यों में 1 लाख 50 हज़ार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसल को नुकसान हुआ है। इस बीच कल से यह हलचल शांत हो जाएगी और विदर्भ, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क हो जाएगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

बारिश बंद होने और बादल छंटने से गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएँ न्यूनतम तापमान को और नीचे लाएँगी जिससे रात और सुबह की सर्दी बढ़ सकती है। भोपाल में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क होगा। मुंबई में दिन शुष्क और गर्म होगा।

दक्षिण भारत में अगले 24 घंटों के दौरान सभी राज्यों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में दिन में गर्मी होगी। बंगलुरु में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क होगा। हैदराबाद और चेन्नई में दिन में धूप के कारण मौसम गर्म हो सकता है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try